Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

इस दिन बंद होंगे केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: शीतकाल के लिए श्री केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज बुधवार 15 नवंबर को विधि-विधान से बंद हो जायेंगे । श्री गंगोत्री मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी केे अनुसार श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु 14 नवंबर अन्नकूट के अवसर पर पूर्वाह्न 11.45 बजे बंद हो जायेंगे।जबकि श्री यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज 15 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी मंगलवार 24 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम में तय की जायेगी। कपाट बंद होने की तिथि घोषित करने हेतु श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम के मुताबिक श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल एवं धर्माधिकारी पंचांग गणना पश्चात कपाट बंद होने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जायेगी। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी, हक-हकूकधारी, मौजूद रहेंगे।