Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

चंपावत उपचुनाव: मतदान के दौरान कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया, पर खुद वोट नहीं डाल पाए सीएम धामी

Champawat Dehradun Uttarakhand


देहरादून/चंपावत, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार)। चंपावत विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। इस सीट पर भाजपा से सीएम पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी के बीच मुकाबला है। वहीं, उपचुनाव में मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के मंदिर में पूजा की। धामी ने ईश्वर से चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा। मतदाताओं का हौंसला बढ़ाने के बाद सीएम धामी देहरादून के लिए रवाना हुए।.
बनबसा के मतदान केंद्र पर सीएम ने मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान सीएम को सामने देख युवा मतदाताओं ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। सीएम धामी ने मतदाताओं का हौंसला बढ़ाया, लेकिन वो खुद वोट नहीं डाल सके। दरअसल सीएम धामी खटीमा में रहते हैं। खटीमा की मतदाता सूची में ही उनका नाम है। इसलिए सीएम धामी चंपावत में वोट नहीं डाल पाए। उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव सिर्फ एक सीट पर ही हो रहा है। ये सीट बीजेपी प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। असल में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। इसके बाद पुष्कर सिंह धामी दोबारा सीएम तो बन गए, लेकिन उनका विधानसभा का सदस्य बनना जरूरी था।