Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पुस्तक प्रेमियों के लिए बडा बुक फेयर हो रहा आयोजित

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: देहरादून शहर के पुस्तक प्रेमियों के लिए एक बडा बुक फेयर आयोजित किया जा रहा है। इस बुक फेयर में हजारों लेखको की हजारो विषयो पर 2 लाख से ज्यादा किताबों को विशाल संग्रह प्रदर्शित किया गया है। इस अनूठे पुस्तक मेले में किताबें फ्री है लोगों को बाॅक्स खरीदना होगा । बाॅक्स में जितनी किताबें आए साथ ले जा सकते है। किताबों से दुर हो रहे युवाओं को जोडने के लिए यह नया कांसेप्ट लाया गया है।

जानकारी देते हुए संस्था बुक टेल के नवीन पांडे ने बताया कि बुक टेल एग्जीबिशन का आयोजन लॉर्ड वेंकटेश्वर कल्याण मंडपम सुभाष रोड, इरगिशेन कॉलोनी देहरादून में किया जा रहा है। नवीन पांडे ने बताया कि 24 सितम्बर तक चलने वाली प्रदर्शनी का मकसद डिजीटल दुनिया में किताबों और साहित्य से दूर होते युवाओं को इसकी महत्ता बताना है। आज भी किताबों को हाथों में लेकर पढना एक सुखद अहसास कराता है। प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि यंहा हजारों लेखकों की 2 लाख से ज्यादा किताबो का संग्रह देखने को मिलेगा। जिनमें साहित्य, किस्से कहानियों और कविताओं की किताबो के साथ ही, बायोग्राफिक, अपराध, ज्योतिष, राजनीतिक परिदृष्यों,इंटरनेषनल इष्युज, कुकिंग, डिक्सनरी, फोटोग्राफी, वाईल्ड लाईफ, इनसायक्लोपीडिया, रोमांस, धर्म और विज्ञान की किताबे शामिल है।