Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big News: बिगड़ैल यूट्यूबर बॉबी कटारिया तिहाड़ जेल के मेहमान, अब् दून पुलिस भी खातिरदारी के इंतजार में….

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: खुलेआम सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में फरार ब्लॉगर बॉबी कटारिया ने आखिर दिल्ली में सरेंडर कर दिया, दिल्ली में उसे तिहाड़ भेजा गया है वहा से आरोपी को 1 अक्टूबर को पुलिस बी वारंट पर दून लाएगी यहां उसके खिलाफ सड़क रोककर शराब पीने का केस दर्ज है
अगस्त में बॉबी कटारिया की एक वीडियो वायरल हुई थी वह सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था!
मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को केंट थाने में मुक़दमा दर्ज किया गया, वह वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाडी मार्ग पर रिकार्ड कराया था आरोप है कि मुक़दमा दर्ज होने के बाद बॉबी कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी इस मामले में उसे कई बार बुलाने के नोटिस जारी किए गए लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ, गैर जमानती वारंट लेने के बाद उसके घर की कुर्की का नोटिस चस्पा किया, दून के साथ ही दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से भी वह फरार था, दिल्ली पुलिस फ्लाइट में खुलेआम सिगरेट पीने के मामले में उसकी तलाश कर रही थी, इंस्पेक्टर केंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीन दिन पहले बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है वहा से उसे जैल भेजा गया, इसकी सूचना मिलते ही केंट थाना पुलिस ने उसे दून लाने की तैयारी कर ली है उसे 1 अक्तूबर को बी वारंट पर दून लाया जाएगा