Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भारतीय जनता युवा मोर्चा की सुशासन यात्रा 28 से ,विशिष्ट स्थलों की जानकारी लेंगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता
18 राज्यों में निकल रही है सुशासन यात्रा -कुंदन लटवाल

Uttarakhand


देहरादून: Big News Today

28 अप्रैल से भारतीय जनता युवा मोर्चा सुशासन यात्रा निकाल रहा है। यह रैली उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य 18 राज्यों में भी चल रही है। इसका उद्देश्य ‘जनता को जानों’ और उनकी समस्याओं को निस्तारित कराओ है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जनहित में निरंतर कार्य कर रहा है और संगठन की अपेक्षा के अनुरूप जनता को सीधा लाभ मिल सके के लिए सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है । यह विचार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री नेहा जोशी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
भारतीय युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने कहा कि संगठन की अपेक्षा है कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और जाने ताकि उनका निस्तारण कराने में प्रभावशाली भूमिका निभाई जा सके। यह यात्रा 28 अप्रैल से एक मई तक चलेगी। यात्रा का प्रारंभ देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर से होगा तथा समापन उत्तरकाशी में होगा।




यात्रा की जानकारी देते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने बताया कि टपकेश्वर मंदिर से चलकर यह यात्रा मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगी जहां मुख्यमंत्री के साथ संक्षिप्त चर्चा होगी और यह यात्रा भाजपा प्रदेश मुख्यालय बलवीर रोड पहुंचेगी जहां प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार  का मार्गदर्शन प्राप्त करेगी जिसका उपयोग यात्रा में होगा। यह यात्रा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी तथा उत्तरकाशी जनपद तक जाएगी।



कुंदन लटवाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सामाजिक कार्य करती रहती है। इस भारत दर्शन यात्रा में  18 राज्यों के 30 लोग शामिल होंगे जिनमें तीन से चार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। यात्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजू बिष्टा का भी मार्गदर्शन मिलेगा जो दार्जलिंग के सांसद हैं। राजू बिष्टा कार्यकर्ताओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ी जानकारियों को साझा करेंगे जिसमें आध्यात्मिक दर्शन तथा विशिष्ट स्थल शामिल है जिनमें भारतीय वन अनुसंधान संस्थान, हरकी पौड़ी, टिहरी टीएचडीसी पावर हाउस, डोबराचांटी पुल, नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउटेरिंग उत्तरकाशी के नाम शामिल है।

युवा मोर्चा के सदस्य इन विशिष्ट स्थलों की जानकारी सांगठनिक रूप से अन्य लोगों तक पहुंचाएंगे ताकि इन विशिष्ट स्थलों की सबको जानकारी रहे। यात्रा सांयोजक सुधीर जोशी को नियुक्त किया गया है