Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.
uttarakhand bjp

भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, यूपी सीएम योगी व सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ….

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना 25 जनवरी को होगी। 11 नगर निगमों सहित  प्रदेश में कुल 102 निकाय हैं, जिसमें से 100 निकायों में चुनाव हो रहे हैं।

निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल है। भाजपा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जिन 40 नेताओं को जगह मिली है। उनमें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी  रेखा वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री अजय टम्टा, केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर का नाम भी शामिल हैं।

इनके साथ ही राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद सुधांशु द्विवेदी, टिहरी सांसद माला राज्यालक्ष्मी शाह ,राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बिशन सिंह चुफाल ,बंशीधर भगत, मदन कौशिक ,कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा ,रेखा आर्या ,प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ,शैलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, स्वराज विद्वान, दीप्ति रावत, नेहा जोशी ,आशा नौटियाल ,अजय कोठियाल, शशांक रावत ,समीर आर्य, बलराज पासी और मनीष खंडूड़ी के नाम शामिल हैं।