Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

स्थापना दिवस पर बीजेपी का कुनबा भी बढ़ा, उत्तरकाशी से आए तमाम लोग पार्टी में हुए शामिल, पार्टी प्रदेश मुख्यालय में अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून (Big News Today) बीजेपी के स्थापना दिवस पर पार्टी का कुनबा बढ़ने का सिलसिला भी हुआ। उत्तरकाशी से प्रदेश मुख्यालय पहुंचे विभिन्न नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनको पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। स अवसर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि, हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है लिहाजा हमारा लक्ष्य भी बड़ा है, जिसके लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं का पार्टी में आगे भी स्वागत रहेगा ।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का माल्यार्पण एवं पार्टी पटका पहना कर स्वागत किया । इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की धामी सरकार के जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक लोग लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं । उन्होंने कहा आज गांव-गांव, घर-घर सरकार के विकास कार्य पहुंच रहे हैं इसी वजह है कि लोगों का रुझान पार्टी के प्रति लगातार पड़ रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हमारा लक्ष्य भी सबसे बड़ा है वो है देश को विश्व गुरु बनाना और विश्वकल्याण, जिसके लिए हमें कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं की सदैव जरूरत रहेगी । उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाली सभी लोगों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी आपके मान- सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी ।

Photo: बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य पार्टी नेतागण

इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए डॉ कपिल देव रावत ने कहा, यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर हम सब लोगों को सदस्यता ग्रहण करने का मौका मिला । उन्होंने कहा, में राजनीतिक परिवार से नहीं हूं लेकिन जनता के बीच काम करता हूं, लिहाज़ा विश्वास दिलाता हूं कि जो भी कार्य पार्टी मुझे सौपेगी उसको पूरी रीति नीति से गांव-गांव पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करूंगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के संचालन में हुए इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, सुश्री स्वराज विद्वान, पूर्व विधायक केदार रावत, मीरा रतूड़ी, हनी पाठक, सरदार सिंह राणा, श्याम डोभाल, विशलमणि रतूड़ी, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर गोविंद सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत रोशन राणा, उदय राणा पूर्व प्रधान, मनोज कुमार पूर्व क्षेत्र पंचायत, जयेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, कुलदीप ज़्याडा, विपिन चौहान, सुभद्रा, रविंदर रावत, जगदीश सिंह रावत, प्रभाकर उनियाल, सुनीता देवी, शकुंतला चम्याल, यशोदा उनियाल, मीतू राणा, रुकमणी देवी, रविंद्र रावत, भगत लाल, विष्णु, मनमोहन, विजय सिंह गुसाई, विनोद चौहान, प्रकाश उनियाल, कृष्ण पाल सिंह, प्रदीप डिमरी, खजान रावत, मुकेश उनियाल, आनंद अस्वाल, चंद्र मोहन गोसाई, राजेंद्र छोटा, अवतार लाला, उपेंद्र सिंह, कीर्ति राम डिमरी, रचना रावत, रेखा पवार, शारदा देवी, अंजना चौहान, अर्चना अस्वाल, सुशीला देवी, मुन्नी देवी, प्रमिला रावत, सरोज राणा, विजय प्रसाद उनियाल, बलदेव राणा, रणवीर सिंह रावत समेत सैकड़ों की संख्या में उत्तरकाशी के ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ली।