Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भाजपा नेता मुस्लिम यूनिवर्सिटी का ताबीज बनाकर अपने गले में टांग ले : हरीश रावत

Uttarakhand


देहरादून। उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट करते हुये कहा की वे भाजपा को सलाह देना चाहूंते हैं कि उनके मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री व सभी नेताओ को मुस्लिम यूनिवर्सिटी का ताबीज बनाकर के अपने गले में टांग लेना चाहिए, ताकि जनता के चुभते हुए सवालों से उनकी रक्षा हो सके। धौलास का एक भूखंड, वर्ष 2004 का प्रसंग और भाजपा को उसमें भी मुस्लिम यूनिवर्सिटी और डेमोग्राफिक चेंज नजर आ रहा है। वर्ष 2004 से अभी तक भाजपा कई कई बार सत्ता में आ चुकी है। यदि धौलास में कुछ गलत है तो 2004 से 2026 तक भाजपा चुप क्यों रही? आज भी जो प्लाटिंग हुई है, वह भी भाजपा की सरकार की अनुमति से ही हुई होगी। यहां तक कि 2007 में भाजपा ने नारायण दत्त तिवारी से अमित शाह को एक गुलदस्ता दिलवा कर श्री तिवारी का भाजपा में सम्मिलित होने का खूब कुप्रचार किया। उस समय ही उनसे पूछ लेते कि धौलास के भूखंड का क्या उपयोग है? प्रचार तंत्र और गोदी मीडिया का उपयोग कर राज्य के लोगों के सम्मुख झूठ परोसा जा रहा है। धौलास पूर्णतः भाजपा का प्रपंच है। उन्होंने कहा की उन्हे जानकारी मिली है कि जो छोटे-छोटे प्लॉट बिके हैं उनमें से प्रायः सभी खरीदने वाले हिंदू धर्म को मानने वाले लोग हैं। जिनमें कुछ शिक्षक हैं, पूर्व सैनिक हैं, हमारे दूर दराज के पहाड़ों के लोग हैं। यह मामला अवैध/वैध प्लाटिंग का कम लगता है बल्कि प्लाटिंग करने वाले ज्यादा लग रहा है। जब तक आदान-प्रदान ठीक था, उस समय तक सत्ता/भाजपा को धौलास के पास में न आईएमए दिखाई दे रहा था और न तब तक राष्ट्रीय सुरक्षा की कोई चिंता थी। मंहगाई, बिजली की बढ़ती हुई दरें, हर काम में भ्रष्टाचार, बढ़ती हुई बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ता अत्याचार व दूराचार, विकास के नाम पर ठगी, सड़कों में गड्ढे, राज्य के अस्तित्व के लिए सवालिया बनता जा रहा पलायन, पहाड़ों में भालू, सूअर, गुलदार के साथ मरते लोग और मैदान में हाथी और डंपर के नीचे कुचले जा रही आत्माओं से रक्षा के लिए भाजपा को केवल मुसलमान मंत्र याद आ रहा है। अच्छा हो इसका गंडा या ताबीज बनाकर अपने गले में टांग लें।