Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बीजेपी मुख्यालय में हुआ होली उत्सव, मुख्यमंत्री व बीजेपी अध्यक्ष सहित कई नेता हुए शामिल

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY: रंगो के पर्व होली का उत्सव मनाने लिए बीजेपी मुख्यालाय में होली उत्सव का आयोजन किया गया है। रंगोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह dhami, बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई नेता शामिल हुए. I

मुख्यमंत्री ने भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई होली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, बलवीर रोड, देहरादून में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अबीर-ग़ुलाल लगाया। bjp head office holi celebrated

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का त्योहार सबके लिए खुशियां लेकर आए। होली के रंगों से लोगों के जीवन में नई उर्जा, उमंग, उन्नति एवं उल्लास का संचार हो।

उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से होली के दौरान नए भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से जुट जाने की बात कही।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास एवं अन्य लोग मौजूद रहे।