Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big News Today : मालन नदी पुल हादसा, स्पीकर ऋतु खंडूरी ने की सीएम से मिलकर विजिलेंस जांच की मांग

Dehradun Delhi Uttarakhand


Big News Today

देहरादून। Big News Today विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर बताया कि क्षेत्र में मालन नदी पर वर्ष 2010 में लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 1250 लाख की धनराशि से तैयार किया गया पुल जो मात्र 13 वर्षों में ध्वस्त हो गया. जिसके कारण 38 वर्षीय हल्दुखाल कोटद्वार निवासी प्रसन्न मोहन डबराल की मृत्यु हो गयी जिसका 06 वर्ष का लड़का एवं 03 वर्ष की लड़की है तथा 02 अन्य व्यक्ति घायल हो गये, जो की सबके लिये अत्यंत ही दुःखद और निराशाजनक है। स्पीकर ऋतु खंडूरी ने कोटद्वार के मालन नदी के पुल टूटने की विजिलेंस जांच कराने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है।  कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मालन नदी पर बने पुल के ढह जाने के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की ।

स्पीकर खण्डूडी ने बताया की उनके द्वारा समय-समय पर स्थानीय अधिकारियों से लेकर शीर्षस्थ अधिकारियों को दूरभाष, बैठक में व्यक्तिगत रूप से तथा पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया कि कोटद्वार में मालन सुखरा और खा नदियों में अनियंत्रित खनन किया गया जिसके कारण इन नदियों पर बने पुलों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न होना स्वाभाविक है, जिसके परिणाम स्वरूप मालन नदी पर बना पुल मात्र 13 वर्षो में ध्वस्त हो गया। यह पुल कोटद्वार और भाबर को आपस में जोड़ता है। पुल होने से मोहन डबराल की मृत्यु तथा दो व्यक्ति घायल होने के साथ-साथ (सिगडी झण्डीचौड़ कालालघाटी एवं कण्वआश्रम में रह रहे हजारों परिवारों का कोटद्वार प्रशासनिक मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है औद्योगिक क्षेत्र की भी भारी हानि उठानी पड़ सकती है क्योंकि इस क्षेत्र की लाईफलाईन मालन पुल है।

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कोटद्वार विधान सभा क्षेत्र के हजारों निवासियों सहित औद्योगिक क्षेत्र पर पढ़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए सतर्कता विभाग से खनन अवधि में सम्बन्धित विभागों की उच्च स्तरीय जांच दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी करवाई करने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र कोटद्वार के कलालघाटी – मवाकोट मार्ग के मध्य मालन नदी पर 300 मीटर स्पॉन डबल लेन आरसीसी सेतु का निर्माण कराए जाने के बात कही । साथ ही कुंभी चौड़ स्थित बंद पड़े झूला पुल को भी ध्वस्त करने को कहा।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी सभी मांगों को माना और पुल गिरने की जांच विजिलेंस के माध्यम से कराने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने साथ ही बंद पड़े पुल के ध्वस्तीकरण करने को कहा और वैकल्पिक मार्ग मावकोट- कण्व आश्रम को कोटद्वार वासियों के आवागमन के लिए चौड़ीकरण और सुगम बनाने की बात की है।