Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big News Today : कांगड़ा घाट, हरिद्वार में डूबते हुए कांवड़िये के प्राणों का रक्षक बना SDRF जवान, देखिए Video

Dehradun Delhi Uttarakhand


हरिद्वार (Big News Today) शनिवार को कांगड़ा घाट में नहाते समय 03 कांवड़िये नदी के तेज जलधारा में बहने लगे, जिनमे से एक कांवड़िया ठीक से तैरना न जानने के कारण नदी में डूबने लगा। कांवडियों की चीखपुकार सुनकर घाट पर तैनात SDRF जवान आशिक अली ने बिना देरी किये नदी में छलांग लगा दी।

कांवड़िये का विवरण:- हरि गुप्ता पुत्र जतिन गुप्ता, निवासी जम्मू कश्मीर।

SDRF जवान आशिक अली ने लगभग 150 मीटर तक उनके पीछे तैरते हुए डूबते हुए कांवड़िये को पकड़ लिया व सकुशल बाहर निकाला।

video: देखिये कैसे बचाया भोलो को sdrf जवान ने

रेस्क्यू में थोड़ी सी देरी भी कांवड़िये के जीवन पर बहुत भारी पड़ सकती थी परन्तु sdrf जवान द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अथक परिश्रम से उक्त कांवड़िये के जीवन को सुरक्षित किया गया, जिसका कांवडियों द्वारा अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।