Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking: दुःखद हादसा: रामनगर की ढेला नदी में कार गिरी, पंजाब के 9 लोगों की मौत की ख़बर

Uttarakhand


रामनगर/नैनीताल (Big News Today)

रामनगर की सुबह सुबह एक दुःखद खबर प्राप्त हुई है। घटना के अनुसार रामनगर की ढेला नदी में एक बड़ी अर्टिगा कार आज सुबह 5 बजे बह गई। जिसमें 9 लोगो की मौत होने की खबर है। जिसमें से एक लड़की जिंदा है, और 4 शव निकाल लिए गए हैं। कार में अभी भी 5 और शव फसे होने की बात बताई जा रही है। जिन्हें निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। कार बुरी तरह से फसी हुई है। यह पंजाब के पर्यटक बताए जा रहे हैं। हादसे और मृतकों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।