देहरादून (Big News Today)(रिपोर्ट: राहुल कुमार)

‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ के तहत कांग्रेस ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें काफी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस की ‘9 अगस्त से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ अभियान प्रदेशभर में चल रहा है जिसमें अलग-अलग स्थानों पर पार्टी नेता नेतृत्व कर रहे हैं। देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना द्वारा आयोजित ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ अभियान में प्रीतम सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर कांग्रेस द्वारा देश भर में आयोजित ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ अभियान के तहत कैंट विधानसभा क्षेत्र में भी करीब 8 किलोमीटर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई । जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि किया।

शनिवार को निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में चकराता रोड- बिन्दाल पुल पर बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले भारत के संविधान के नाम पर जीवन पर्यंत तिरंगे का सम्मान करने की शपथ ली उसके बाद राष्ट्रगान गाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में हाथों में तिरंगा ले कर प्रीतम सिंह व सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति के गीतों व वन्दे मातरम, भारत माता की जय, महात्मा गांधी , पंडित नेहरू, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, अशफाकुल्ला, व देश के शहीद अमर रहे के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। तिरंगा यात्रा चकराता रोड-यमुना कालौनी-गोविंदगढ़-कांवली रोड-गांधीग्राम-संगम विहार-द्रोण पुरी-कमला पैलेस होते हुए जीएमएस रोड स्थित चांद वालिया गार्डन पहुंचे जहां काफी देर तक देश भक्ति के गीतों पर कार्यकर्ता भी थिरके।

यात्रा के समापन अवसर पर संबोधन कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज़ादी के आंदोलन को याद किया और वर्तमान सरकार पर तिरंगे की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तिरंगा हर भारतवासी का है और ये स्वेच्छा से लगाया व लहराया जाता है ना कि डरा कर। उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तिरंगे पर दिए उस बयान की जिसमें वे तिरंगा नहीं लगे घर की वीडियो बना कर उन्हें चिन्हित करने के लिए कह रहे हैं निंदा करते हुए कहा कि हम तिरंगे के नाम पर डर नफरत फैलाने के सख्त खिलाफ हैं।
तिरंगा यात्रा के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि तिरंगा देश की शान है एवं तिरंगा हर कांग्रेसी की रगों में व हृदय में छपा हुआ है क्योंकि तिरंगा हमको हमारे पुरखों गांधी नेहरू सरदार पटेल से विरासत में मिला है । उन्होंने कहा कि कांग्रेसी तो हमेशा तिरंगे का सम्मान करता है लेकिन आज सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि जिन्होंने कभी तिरंगे को न तो मान्यता दी ना तिरंगे को अपने वैचारिक मुख्यालय पर लहराया आज वे भी तिरंगे को सम्मान दे रहे हैं चाहे अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए ही सही किंतु तिरंगे को सम्मान सभी दें यह गौरव की बात है।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र शाह, जगदीश धीमान, गरिमा दसौनी, निगम पार्षद सुमित्रा ध्यानी,पर्षद कोमल वोहरा ,पार्षद संगीता गुप्ता, प्रदेश महिला महासचिव पिया थापा, ब्लॉक कांग्रेस के तीनों अध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, दीवान बिष्ट व अल्ताफ हुसैन, डॉक्टर जसविंदर,अनीता दास, सिंह, सुमित खन्ना , रवीश जमाल , बुद्धिबल्लभ डबराल, अनिल डोबरियाल, मीनाक्षी बिष्ट, शुभम सैनी, अवधेश, संजय भारती, दिनेश कुशल, राजेन्द्र धवन,राजीव थापा, विजय शाही,मीणा रावत,मेहमूदन, सलीम अंसारी, मंजुला तोमर, इज़हार, प्रवीण कश्यप,लक्की राणा, राम कुमार थपलियाल,अनुज दत्त शर्मा, एस पी बहुगुणा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।