Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: बैसाखी पर्व पर राजभवन में सीएम धामी समेत कई कैबिनेट मंत्री और अधिकारियों ने प्रतिभाग किया , सीएम ने बैसाखी पर्व की सभी को बधाई दी !

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, डॉ धन सिंह रावत, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू तथा पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों ने गुरुवार को राजभवन में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के सहित श्री आनंद साहिब के पाठ के साथ समाप्ति के अवसर पर अरदास तथा भोग में प्रतिभाग किया | इस अवसर पर दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के पंज प्यारे भाई दया सिंह तथा भाई धर्म सिंह के वंशज बाबा नौनिहाल सिंह तथा गुरुप्रीत सिंह भी मौजूद थे | राज्य की सुख -समृद्धि एवं खुशहाली के लिए राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा 12 अप्रैल से 14 अप्रैल बैसाखी के दिन तक राजभवन में 48 घंटे का श्री अखंड पाठ का आयोजन किया गया था | इस अवसर पर सिक्ख समुदाय के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरोपा भेंट करके सम्मानित किया ।

इसके साथ ही राजभवन में लंगर का भी आयोजन किया गया था , जिसमें सभी गणमान्य लोगों के साथ ही राजभवन के अधिकारी तथा कार्मिक तथा उनके परिजन सम्मिलित हुए | नानकसर गुरुद्वारे से आए रागी जत्थे द्वारा इस अवसर पर कीर्तन किया गया |

श्री अखंड पाठ की समाप्ति के अवसर पर रेस कोर्स गुरुद्वारा, देहरादून के अध्यक्ष बलबीर सिंह साहनी तथा आढ़त बाजार गुरुद्वारा, देहरादून के अध्यक्ष गुरबक्श सिंह राजन तथा सिक्ख समुदाय के लोग भी उपस्थित थे |