Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“आज बेरोज़गार संगठन के प्रतिनिधि मण्डल के साथ वार्ता हुई। वार्ता सकारात्मक रही”:- सीएम धामी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

तीन दिन के धरने बवाल और हंगामे के बाद आज बेरोजगार संगठन के प्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के बीच वार्ता हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बेरोजगार संगठन के युवाओ द्वारा उठाये गए मुद्दों को गंभीरता से लिया है। बुधवार के आंदोलन, गुरुवार के बवाल और शुक्रवार के शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन के बाद आज सीएम के साथ बेरोजगार संगठन के प्रतिनिधियों की भेंट हुई। सीएम धामी ने वार्ता को सकारात्मक बताते हुए कहा है कि…

आज बेरोज़गार संगठन के प्रतिनिधि मण्डल के साथ वार्ता हुई। वार्ता सकारात्मक रही।हमारी सरकार निष्पक्ष,नक़ल विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिये प्रतिबद्ध है।देश का सबसे कड़ा नक़ल विरोधी क़ानून उत्तराखण्ड राज्य में लागू हो गया है।कल होने वाली पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांति पूर्ण,निष्पक्ष और नकल विहीन कराने के लिये समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र तक आने-जाने के लिये नि:शुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।कल की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के उज्वल भविष्य हेतु मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”: पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड