Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों पर प्रधानमंत्री कार्यालय की सीधी नजर, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव सहित कई अधिकारियों ने किया दौरा, सीएम से मिले

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। (Big News Today) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने बद्रीनाथ धाम में चल रहे ड्रीम प्रोजेक्ट मास्टर प्लान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में शिष्टाचार भेंट की। इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की सीधी नजर है।

Photo: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा & मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उपहार स्वरूप स्थानीय उत्पाद भेंट किए। इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल द्वारा चमोली पहुंच बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया था। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष कार्याधिकारी केदारनाथ बद्रीनाथ रिडेवलपमेंट वर्क्स भाष्कर खुल्बे भी उपस्थित रहे।