Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

देहरादून में फटा बादल, बारिश से नदियां उफान पर, प्रशासन अलर्ट 

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार): देहरादून जिले में बीती रात बादल फटने की खबर है। रायपुर ब्लॉक के सरखेत गांव में लोगों ने यह जानकारी दी। एसडीआरएफ की टीम सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद गांव में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।  वही बादल फटने की सूचना मिलते ही सुबह सुबहवही रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया.

मौसम के बदले मिजाज के चलते पिछले कल मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश हुई। कुमाऊं के खटीमा में सबसे अधिक 152 मिमी और देहरादून के सहस्रधारा इलाके में 97.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में देहरादून, चमोली और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अधिकारियों रहने की जरूरत है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ ही कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।