Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने भू-कानून को कैबिनेट की मंजूरी बताया ऐतिहासिक कदम

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट द्वारा भू-कानून को मंजूरी दिए जाने पर सराहना की है। एक बयान में अशोक वर्मा ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैबिनेट में भू कानून लाकर उनके द्वारा उत्तराखंड के हित में उठाया गया ऐतिहासिक कदम, उनकी दृढ़ शक्ति को जहां एक ओर प्रदर्शित करता है, वहीं दूसरी ओर वे जो कहते हैं वह करते हैं, इस बात को चरितार्थ करता है।

उन्होने कहा कि, भू कानून लाकर भूमाफियाओं पर लगाम लगाने का काम, उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने का काम, उत्तराखंड के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने का काम ,उत्तराखंड की ऐतिहासिक धरोहर संस्कृति को बचाने का काम, मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट द्वारा किया जाना एक शानदार उपलब्धि है।

अशोक वर्मा ने कहा कि यहां का जनमानस उत्तराखंड का वासी एक लम्बे समय से सख्त भू कानून की मांग को लेकर आवाज उठा रहा था । उसकी सुनवाई का यह दिन ऐतिहासिक है। उम्मीद है  सख्त भू कानून आने से पहाड़ों से पलायन भी रुकेगा और यहां के क्षेत्रवासी, नौजवान स्वावलंबी होंगे । मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट को भू-कानून के फैसले के लिए अशोक वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।