Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सभी बागियों को मनाने में कामयाब हुई कांग्रेस, सहसपुर सीट पर आर्येंद्र शर्मा का रास्ता हुआ साफ

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। जिले की सहसपुर विस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आर्य़ेंद्र शर्मा को टिकट के सभी दावेदारों का समर्थन मिला है। तीन कांग्रेसियों ने अपनेनामांकन वापस ले लिए है। एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सभी ने कांग्रेस की जीत का सकंल्प लिया। इस सीट से आर्येंद्र के साथ ही लक्ष्मी अग्रवाल, गुलजार अहमद, राकेश नेगी, विनोद चौहान, अनीस अहमद, अकील अहमद और रमेश आजाद ही कांग्रेसी टिकट के दावेदार थे। लेकिन कांग्रेस ने आर्येंद्र को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। इसके अन्य दावेदारों में नाराजगी थी। अनीस, अकील और रमेश ने तो बतौर निर्दलीय नामांकन भी कर दिया था।
कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र और संजय किशोर की ओर से सभी से वार्ता करके पार्टी के हित में काम करने का आग्रह किया। उनकी यह अपील काम कर गई और आज सेलाकुई में कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर हुई एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सभी दावेदार एक मंच पर दिखे। नामांकन दाखिल करने वालों ने इसे वापस लेने का ऐलान किया। सभी ने एकजुट होकर सहसपुर क्षेत्र को पिछले 15 सालों चल रहे भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। कांग्रेस प्रत्यासी आर्येंद्र ने कहा कि अब सभी साथी एक मंच पर आ गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस की जीत तय हो चुकी है। सभी लोग मिलकर इस क्षेत्र के विकास की नई गाथा लिखेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी साथियों की पूरा सम्मान बरकरार रखा जाएगा।