Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी रही मौजूद

Dehradun Uttarakhand


पौड़ी/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा के दो प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया। टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपना नामांकन किया। गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने मंगलवार को पौड़ी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन किया. इस मौके पर अनिल बलूनी से साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे है. नामांकन करने से पहले अनिल बलूनी ने केंद्र और राज्य के बडे़ नेताओं के साथ पौड़ी में शक्ति प्रदर्शन भी किया. उनका रोड शो रामलील मैदान पौड़ी गढ़वाल से कलेक्ट्रेट ऑफिस तक निकला. इस मौके पर पौड़ी से वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत और मनीष खंडूड़ी भी मौजूद रहे.