Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big News: उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल का लम्बी बीमारी के बाद निधन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वह अपोलो अस्पताल में भर्ती थे, वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपोलो अस्पताल पहुंचे और उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

24 अप्रैल 1941 को भोपाल में जन्मे अजीज कुरैशी मिजोरम, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे थे। वह 2015 में कुछ महीनों के लिए मिजोरम के 15वें राज्यपाल नियुक्त किए गए थे। इससे पहले उन्होंने 2012 से 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल का दायित्व संभाला। इसी दौरान वर्ष 2014 में एक महीने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी दिया गया था। उन्हें वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमल नाथ सरकार द्वारा मप्र उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने 1973 में मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया था। बाद में वह 1984 से 1989 तक सतना निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य भी रहे।