Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस पर्यवेक्षक अजय कुमार ‘लल्लू’ ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के आवास पर ही पहुंचकर की ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ पर चर्चा !

Dehradun Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू ने आज उत्तराखंड के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक चकराता प्रीतम सिंह से उनके यमुना कालोनी स्थित आवास में मुलाकात कर ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान अजय कुमार लल्लू नें कहा की भारत जोडों यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में झण्डा रोहण के साथ स्थगित की जाएगी तथा 26 जनवरी से देश के हर प्रदेश में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरूआत ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के ही विस्तार के रूप में आयोजित की जाएगी।

फोटो: प्रीतम सिंह से मिलने पहुंचे अजय कुमार लल्लू

हाथ से हाथ जोडों अभियान की ईकाई ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी रहेगी। इसकी अवधि लगभग दो महीना रहेगी, इसके अन्तर्गत ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पदयात्रा आयोजित करेगी। यह यात्रा ब्लाॅक के हर मतदान केन्द्र को सम्मलित करते हुए चलेगी। हर ब्लाॅक में पहले चरण में एक माह तक पदयात्राएं चलेंगी। हर ब्लाॅक में वैन या प्रोजेक्टर के जरिये भारत जोड़ो यात्रा के विडियो प्रचारितध्प्रसारित किये जाएगें, हर ग्रामसभा में चैपालों का आयोजन होगा, हर घर में कार्यकर्ता भारत जोडों के लोगो का स्टीकर चस्पा करेंगे। ग्रामसभावार व्हाटसएप ग्रुप बनेगें।
अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान थ्री टायर सिस्टम के तहत चलेगा जिसमें ब्लाॅक स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें। राज्य स्तर पर कार्यकर्ता महासंगम का आयोजन होगा, जिसकों राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष सम्बोधित करेगें। हर प्रदेश की राजधानी में महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मातृशक्ति का वृहद्ध मार्च आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर पर भारत जोडों मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर भी कार्यकर्ता मेला लगेगा जिसमें प्रदेश के नेता कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। यह सभी कार्यक्रम हाथ से हाथ जोडों अभियान के समापन पर आयोजित किये जाएगें।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चर्चा में विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व विधायक दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष/कोषाध्यक्ष आर्यद्र शर्मा पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक मनोज रावत,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ,अभिषेक सिंह सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।