Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भारी बारिश से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री ने हैलीकॉप्टर से लिये जायजा

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : (उत्तरकाशी, 06 जुलाई 2025) जनपद के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हवाई सर्वेक्षण कर आपदा की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की पुनः समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। राहत कार्यों में तेजी और प्रभावशीलता लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।