Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

‘आप’ का बीजेपी पर निशाना, बूथ मजबूत पर ध्यान लेकिन पुलों के हालात कमजोर, 5 सालों में 32 पुल हुए धराशायी – नवीन पिरशाली,आप प्रवक्ता

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today Bureau)

आप ने शुरू किया “विकास पगली गौ” हैश टैग अभियान,जनता से जर्जर पुलों के वीडियो और सेल्फी लेने की अपील की:आप

लो.नि.वि मंत्री से इस्तीफे की मांग समेत कल प्रदर्शन करेंगे आप कार्यकर्ता- नवीन पिरशाली, आप प्रवक्ता

आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता करते हुए राज्य सरकार पर जबरन लोगों की जान के साथ खिलवाड करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल सहित ऋषिकेश को राजधानी देहरादून से जोड़ने वाला रानीपोखरी के जाखन नदी पर बना पुल टूट शासन प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही से टूट चुका है और इसका सबसे बडा कारण है अवैध खनन जिसकी तस्दीक खुद वहां के ग्रामीण करते हैं ,जो रात दिन जेसीबी और डंपर के शोर से परेशान रहते हैं। लेकिन शासन प्रशासन को सबकुछ मालूम होते हुए भी, वो चुप्पी साधे रहते हैं क्योंकि खनन करने वाले नेताओं के रिश्तेदार और अपने लोग हैं । सरकार की मिलीभगत का नतीजा अब सबके सामने है। उन्होंने बकायदा पत्रकार वार्ता में पुलों से जुड़े पुराने विभिन्न अखबारों की रिपोर्ट को भी मीडिया के सम्मुख रखा और सरकार की जर्जर पुलों को लेकर लापरवाही को मीडिया के सामने रखा।