Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

न्याय पंचायत मेरुड़ा में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित

Uttarakhand


पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड जयहरीखाल की न्याय पंचायत मेरुड़ा में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 537 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 44 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा 251 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
गुरुवार को आयोजित शिविर में अपर सचिव पंचायतीराज श्याम सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर समाधान किया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं और सेवाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
शिविर में 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रणवीर सजवाण, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुरेन्द्र नेगी, एसडीओ कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडाउन शिप्रा वर्मा, अधिशासी अभियंता विवेक कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बीरेंद्र भट्ट, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी रवि सैनी, ग्राम प्रधान सुनीता देवी सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।