Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

निर्माणाधीन शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

चम्पावत(Big news today)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने टनकपुर में निर्माणाधीन शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता चंदन भारद्वाज से अब तक हुई प्रगति और आगे किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था और संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार को निर्माण स्थल पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त मशीनरी तैनात करने को कहा, ताकि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और कार्य समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ें। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना के प्रथम चरण की स्वीकृत लागत 107 करोड़ 35 लाख रुपये है। उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की इस परियोजना का निर्माण पीआईयू-3, यूपी डीसीसी लिमिटेड, देहरादून के माध्यम से कराया जा रहा है।

‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना के अनुरूप शारदा घाट का पुनर्विकास टनकपुर में धार्मिक पर्यटन और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। घाट क्षेत्र का विकास होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शारदा रिवर फ्रंट के विकास से टनकपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी बल मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, तहसीलदार पिंकी आर्या, अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता चंदन भारद्वाज सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *