Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस ने राजीव महर्षि को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बनाया संचार, प्रकाशन एवं प्रचार-प्रसार प्रभारी

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


देहरादून। ( Report by- Neha Goyel) : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं उत्तराखण्ड कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को देखते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी ने विभिन्न कमेटियों के इंचार्ज सहित जिला प्रभारियों तथा विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की नियुक्ति की सूची जारी की है। इन तैनातियों में प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि को संचार एवं प्रचार-प्रसार (Publicity and Publication) का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति के बाद राजीव महर्षि ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं उत्तराखण्ड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं प्रदेश के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

राजीव महर्षि का राजनीतिक प्रोफाइल

राजीव महर्षि उत्तराखंड कांग्रेस के सबसे अनुभवी और तेजतर्रार प्रवक्ताओं में से एक माने जाते हैं।

1. वर्तमान पद: वर्तमान में वे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरमैन / चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्यरत हैं।

2. लंबा मीडिया अनुभव: इससे पहले कई वर्षों तक वे लगातार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। पार्टी के पक्ष को मजबूती से मीडिया में रखने और भाजपा सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरने में उनकी प्रमुख भूमिका रही है।

3. संगठन के सिपाही: कैंट विधानसभा सहित देहरादून के शहरी क्षेत्रों में लगातार एक्टिव रहकर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। वे लगातार जनसंपर्क, धरना-प्रदर्शन और पार्टी के जनांदोलनों में सक्रिय रहते हैं।

4. राष्ट्रीय मुद्दों पर मुखर: लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने कांग्रेस के न्याय-पत्र को जनता तक पहुंचाने और अग्निवीर योजना, बेरोजगारी, महंगाई, भू-कानून जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था।

विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने मिशन 2027 की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में सभी उपाध्यक्षों को विभागों का प्रभार दिया गया है, जिसमें राजीव महर्षि को प्रचार और प्रकाशन जैसा सबसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपा गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राजीव महर्षि अब प्रदेश भर में कांग्रेस के प्रचार अभियान, घोषणापत्र, आरोप-पत्र और मीडिया रणनीति की कमान संभालेंगे।

अन्य सभी नियुक्तियों की लिस्ट:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *