Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कैबिनेट मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

Dehradun


देहरादून। प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने प्रदेश में के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राज्य पोषित योजनाओं तथा केंद्र पोषित योजनाओं के तहत बन रहे विभिन्न राजकीय आयुष चिकित्सालय के निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने कहा कि टनकपुर में निर्माण अधीन आयुष मिशन योजना के अंतर्गत 50 शैय्या युक्त आयुष चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है वहीं पौड़ी के कोटद्वार में 50 शैय्या युक्त आयुष चिकित्सालय भवन का कार्य भी 65 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है।

आयुष मंत्री ने कहा कि दिनापुर पथरी में 10 शैय्या युक्त आयुष चिकित्सालय भवन का निर्माण पूर्ण कर दिया गया है। मंत्री ने भीमताल में बना रहे 10 शैय्या युक्त आयुष चिकित्सालय के निर्माण कार्य के संबंध में कहा कि उक्त चिकित्सालय का 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने टिहरी के जाखणी धार में बन रहे 50 शैय्या युक्त आयुष चिकित्सालय भवन के लिए स्थान चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए भवन निर्माण कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि पिरान कलियर में 50 शैय्या युक्त यूनानी चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य प्रस्तावित है जिसके संबंध में अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

मंत्री ने प्रदेश के सभी आयुष केन्द्रों पर दवाईओं तथा अन्य जरूरी चिकित्सकीय उपकरणों के साथ डॉक्टरों एवं सहायक स्टॉफ की उपलब्धता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने प्रदेश के सभी आयुष चिकित्सालयों में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सभी पदों को भरने के निर्देश दिए।

बैठक में आयुर्वेदिक विभाग से निदेशक डॉ0 आरपी सिंह, निदेशक होम्योपैथिक जेएल फिरमाल, संयुक्त निदेशक डॉ0 मिथलेश कुमार, संयुक्त निदेशक एमएस गुंज्याल, एडीसी आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *