Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सुभाषनगर में हादसा, हुंडई कार के सर्विस सेंटर में लगी आग

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून(Big news today)। राजधानी देहरादून के सुभाषनगर में स्थित हुंडई कार के सर्विस सेंटर में आज सुबह आग लग गई। सुबह-सुबह सर्विस सेंटर से उठती आग की लपटों से आसपास के इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

आग लगने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने परिसर के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक उठ रहा था, जिसे आसपास के दूर-दराज इलाकों से भी देखा गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल अभियान शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। कर्मचारियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। शोरूम और सर्विस सेंटर परिसर में बड़ी संख्या में वाहन और अन्य सामान मौजूद होने के कारण आग के कारण नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, अभी नुकसान का वास्तविक आकलन नहीं हो सका है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि घटना के समय परिसर में कोई कर्मचारी मौजूद था या नहीं और आग में किसी के हताहत होने की स्थिति के संबंध में भी विभागीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। दमकल और संबंधित विभागों की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन करेंगी। घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की ओर से आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बरती गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *