Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लामवाड़ में स्थापित हुई मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
रुद्रप्रयाग(Big news today)
। जनपद रुद्रप्रयाग मिलेट (मोटे अनाज) के उत्पादन के लिए अपनी विशेष पहचान रखता है। विशेष रूप से जखोली विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में मिलेट का उत्पादन किया जाता है। स्थानीय स्तर पर उत्पादित मिलेट को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्रामोत्थान परियोजना, रुद्रप्रयाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में ग्रामोत्थान परियोजना, रुद्रप्रयाग द्वारा जागृति आजीविका स्वायत्त सहकारिता, ग्राम लामवाड़ को सीबीओ लेवल इंटरप्राइजेज के अंतर्गत मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए 6 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

इस यूनिट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उत्पादित मिलेट की पिसाई, प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग के साथ-साथ लेबलिंग का कार्य किया जा रहा है।प्रोसेसिंग के बाद तैयार मिलेट उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए हिलास आउटलेट के माध्यम से विपणन किया जा रहा है।

इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं एवं आजीविका समूहों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। यह पहल स्थानीय मिलेट उत्पादों को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *