Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून(Big news today)। एसएसपी दून के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन करने वालो पर दून पुलिस सख्त नज़र आ रहीं हैं। सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को आज दून पुलिस ने कानून का पाठ सिखाया और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 08 व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लेते हुये सभी व्यक्तियों को भविष्य के लिए सख्त हिदायत देते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज बसंत विहार पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बल्लूपुर चौक के पास फ्लाई ओवर के नीचे शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 08 व्यक्तियों को फ्लाई ओवर के नीचे सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पाए जाने पर हिरासत में लिया गया तथा उक्त सभी व्यक्तियों को थाने लाकर उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देते हुए उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।



