Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

खेल चेतना रैली का आयोजन खेलों के प्रति जागरूकता के साथ दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

रुद्रप्रयाग(Big news today)
। द्वितीय देवभूमि खेल चेतना यात्रा एवं मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा-2026 के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग से खेल चेतना रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 260 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।रैली के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके पश्चात जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि के इंडोर हॉल में आयोजित समापन कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को खेलों के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी, खेल जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी तथा प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान उपस्थित रहे।

इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक अरविन्द सिंह चौहान, खेल प्रशिक्षक मनवर सिंह नेगी एवं दीपक सिंह रावत सहित युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *