Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर बाराही मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Dehradun


रुद्रप्रयाग, 5 सितम्बर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में जनपद रुद्रप्रयाग के कुंड/सेमी स्थित प्रसिद्ध बाराही मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं परिसर के विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी की धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं सुविधाओं के विस्तार की प्राथमिकता के अनुरूप मंदिर परिसर में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गए हैं।

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, ऊखीमठ सुनील रावत ने बताया कि जिला योजना के अंतर्गत ₹12 लाख की लागत से बाराही मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल, रेलिंग एवं टाइल्स लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बाउंड्री वॉल एवं मंदिर के मुख्य द्वार पर पेंटिंग का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद बाराही मंदिर परिसर और अधिक आकर्षक, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित स्वरूप में नजर आएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के साथ-साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बाराही मंदिर का सौंदर्यीकरण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही मंदिर में पहुंचने वाले पर्यटकों को भी बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं मिल सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *