Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून(Big news today)। एसएसपी देहरादून की उपस्थिती में पुलिस लाइन देहरादून में पासिंग आउट सेरेमनी आयोजित की गई। 07 माह के कडे प्रशिक्षण के उपरान्त मुख्य धारा में होमगार्डस के 15 हवलदार प्रशिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षण में उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को स्मृति चिन्ह देकर एसएसपी दून ने की उज्जवल भविष्य की कामना। सभी प्रशिक्षुओं को पूरी लगन एवं सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की दिलाई शपथ। सेरेमनी के दौरान प्रशिक्षण के अन्तः कक्ष, बाहय कक्ष में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को एसएसपी देहरादून द्वारा ट्राफी देकर किया सम्मानित।
विगत 02/फरवरी से प्रारम्भ हुए हवलदार प्रशिक्षक (होमगार्ड) के 07 माह के गहन प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त आज पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण को पूर्ण करने वाले 15 प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओ को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण के दौरान सभी हवलदार प्रशिक्षुओं को अन्त कक्ष प्रशिक्षण में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, विविध अधिनियम, विविध अधिनियम, भारतीय संविधान, पुलिस एवं होमगार्ड संगठन, कर्मचारी आचरण नियमावली तथा बाहय कक्ष प्रशिक्षण में पदादि प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, पुलिस प्रशिक्षण पी0टी0/पी0ई0, योगा तथा यू0ए0सी0 आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
अन्त: कक्ष परीक्षाओं में हवलदार प्रशिक्षक होमगार्ड हिमानी करायत, बाहय कक्ष परीक्षाओं में हवलदार प्रशिक्षक होमगार्ड सूरज सिंह तथा सम्पूर्ण प्रशिक्षण के दौरान हवलादार प्रशिक्षक ललित सिहं सर्वांग सर्वोत्तम रहे। इसके अतिरिक्त हवलदार प्रशिक्षक ललित सिह परेड कमाण्डर के रूप में भी नियुक्त रहे। परीक्षाओं एवं प्रशिक्षण में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को उनके कर्तव्यों की महत्वता समझाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
पासिंग आउट परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, समस्त आर0टी0सी स्टाफ तथा प्रशिक्षण पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों के परिजन मौजूद रहे।
ट्रेनिंग के दौरान निम्नलिखित हवलदार प्रशिक्षकों द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया।
1- अन्त: कक्ष में प्रथम
हवलदार प्रशिक्षक होमगार्ड हिमानी करायत
2- बाहय कक्ष में प्रथम
हवलदार प्रशिक्षक होमगार्ड सूरज सिंह
3- सम्पूर्ण प्रशिक्षण के दौरान सर्वांग सर्वोत्तम कैडैट
हवलदार प्रशिक्षक ललित सिहं
4- परेड कमाण्डर
हवलदार प्रशिक्षक ललित सिहं



