Consulting Editor: Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून, (Big News Today)। कैंट विधानसभा क्षेत्र के एमडीडीए कॉलोनी, इंदिरापुरम स्थित वार्ड संख्या 41 में मंगलवार को रक्षा बंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने महिलाओं को उपहार भेंट कर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कैंट विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए भाजपा विधायकों पर जनसमस्याओं के समाधान में उदासीनता का आरोप लगाया।
महर्षि ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल और सीवर जैसी मूलभूत समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों को समस्याओं के समाधान के बजाय अटपटे जवाब दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कैंट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा के पास है, लेकिन क्षेत्र में रहने वाले पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों को अपेक्षित सम्मान एवं सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।
उन्होंने जनता से आगामी चुनाव में कांग्रेस को अवसर देने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी को मौका मिलने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं बहुमुखी विकास के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष पायल बहल ने की, जबकि संचालन विकास नेगी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष टिंकल अरोड़ा, प्रदेश सचिव गीता राम जायसवाल, राम कुमार थपलियाल, अवधेश कटारिया, राजीव चौधरी, मिलिंद गोयल, पिंकी खान, वार्ड अध्यक्ष मधु, कौशल्या, आशा, रिंकू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में प्रदेश सचिव टिंकल अरोड़ा की प्रमुख भूमिका रही।



