Consulting Editor: Mo Faheem ‘Tanha’
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर। (Big News Today): विधानसभा क्षेत्र रामपुर मनिहारान (06) के ग्राम सोना अर्जुनपुर में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी के आह्वान पर संत रविदास मंदिर परिसर में पीडीए चौपाल एवं भाईचारा बनाओ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दलित और पिछड़े समाज के लोगों ने भाग लिया।
संगोष्ठी में संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार तथा दलित-पिछड़ों के उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इन मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी ने आगामी 6 सितंबर को रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम में अखिलेश यादव के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की जानकारी देते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अखिलेश यादव के विचार सुनने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट होना होगा।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।



