Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सुपर चेकिंग फील्ड विजिट अभियान के तहत सत्यापन करने के भी निर्देश

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून(Big news today)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर SIR अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आयुक्त कुमाऊं को नैनीताल व ऊधमसिंह नगर एवं आयुक्त गढ़वाल को देहरादून व हरिद्वार में कैंप करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जनपदों के DEOs एवं EROs को दावे एवं आपत्तियों के चरण में सुपर चेकिंग / फील्ड विजिट अभियान के तहत सत्यापन करने के भी निर्देश दिए।

 

उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान दोनों आयुक्त आयोग द्वारा नियत मानकों के अनुरुप फील्ड विजिट के तहत विशेष रुप से ऐसे बूथों को सत्यापन करेंगे, जहां नाम जोड़ने हेतु (फार्म 6) और नाम हटाने हेतु (फार्म 7) के सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही DMs रेंडम फील्ड विजिट (बूथों का औचक निरीक्षण) कर सुपर चेकिंग करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर फार्म 6 के आवेदन 4 प्रतिशत से अधिक और फार्म 7 के आवेदन 2 प्रतिशत से अधिक हैं वहां EROs फॉर्म्स को क्रॉस वेरिफाई करेंगे।

ठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी  प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी  किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी  मस्तू दास के अतिरिक्त सभी जिलों के DMs उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *