30 टू व्हीलर तथा फोर व्हीलर को पुलिस ने किया सीज
अराजकता फैलाने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून, 17 अगस्त(Big news today)। यातायात नियमो का उल्लंघन कर अराजकता फैलाने वालो को दून पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया और डेंजरस ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर पटाखे फोड़ने तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 टू व्हीलर तथा फोर व्हीलर को पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस ने 15 वाहनों के चालान कर 12000 रुपये का जुर्माना किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा लगातार सभी आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में प्रेमनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग, ट्रिपल राइडिंग, रेश ड्राइविंग तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों चालको के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30 टू व्हीलर तथा फोर व्हीलर को सीज किया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 15 अन्य वाहनों के एम०वी० एक्ट में चालान कर 12000रुपये का जुर्माना किया गया।



