Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्य मंत्री ने की कांवड़ मेले के सकुशल समापन पर प्रशंसा

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

हरिद्वार(Big news today)। सुनील सैनी राज्य मंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी और पुलिस-प्रशासन की पूरी टीम का कांवड़ मेले के भव्य और सकुशल समापन पर प्रशंसा की है । सुनील सैनी राज्य मंत्री ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ मेला अद्भुत और ऐतिहासिक रहा।

हरिद्वार में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा मेले के दौरान करोड़ों शिवभक्त कांवड़ियों ने जल उठाकर अपनी यात्रा पूरी की। जन सैलाब और आवाजाही के बावजूद शासन-प्रशासन के कुशल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के चलते कावड़ मेला दिव्य , भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी । सुनील सैनी ने आदरणीय धर्मरक्षक मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी एवं मजबूत नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के कुशल प्रबंधन से ही इतना बड़ा आयोजन संपन्न हो सका।

राज्य मंत्री ने हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, पुलिस बल के जवानों, सुरक्षाकर्मियों और शासन-प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण और सेवा भाव के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। सुनील सैनी ने कहा कि करोड़ों शिव भक्तों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जिस प्रकार अधिकारियों ने ड्यूटी की जिम्मेदारी निभाई , वह सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *