Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राहुल गांधी एवं उनके परिवार के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

Dehradun Uttarakhand






Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून, 1 अगस्त(Big news today)। महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून के एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर कर्नाटक के भाजपा विधायक यशपाल सुवर्णा द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं उनके परिवार के विरुद्ध की गई कथित आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।


इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक द्वारा राहुल गांधी एवं उनके परिवार के विरुद्ध दिया गया बयान अत्यंत अशोभनीय, अमर्यादित और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग न केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि समाज में वैमनस्य और अशांति का वातावरण भी उत्पन्न कर सकता है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की अभद्र और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने एसपी सिटी से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय कानून के प्रावधानों के अनुसार उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ राजनीतिक संवाद आवश्यक है, लेकिन व्यक्तिगत एवं परिवार पर अभद्र टिप्पणियां लोकतांत्रिक संस्कृति को कमजोर करती हैं। कांग्रेस पार्टी ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक एवं कानूनीछ तरीके से विरोध जारी रखेगी।


इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, दीप बोहरा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, पार्षद रमेश कुमार मंगू, शाहिद अंसारी, एतात् खान, सिद्धार्थ वर्मा जमाल अहमद आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *