Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखीं जनसमस्याएं            

Dehradun Uttarakhand






Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

टिहरी(Big news today)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार “सरकार जनता के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनपद टिहरी में विकासखंड देवप्रयाग के ग्राम बोरगांव में जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. डी. के. शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।


शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्राम पंचायत चिलपड़ की प्रधान अंजनी देवी ने गांव में पुरानी विद्युत लाइन को बदलने तथा नया ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने की मांग की। इसके अतिरिक्त ग्राम बोरगांव से चमराड़ा देवी तक सड़क निर्माण, पेयजल के भंडारण हेतु टंकी निर्माण तथा विद्यालय में क्षतिग्रस्त फर्श के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।


शिविर के दौरान दो वृद्धावस्था पेंशन तथा दो दिव्यांग पेंशन से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गईं। संबंधित अधिकारियों ने सभी शिकायतों एवं मांगों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत, कृषि विभाग से विशाल, उद्यान विभाग से वंशिका, शिक्षा विभाग से जगमोहन सिंह एवं ओंकार सिंह, वन विभाग से बिजेंद्र, प्रकाश सिंह, विनोद कुमार एवं ओमप्रकाश, पीएमजीएसवाई विभाग तथा राजस्व विभाग से नवीन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।