Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

एमडीडीए ने की दो स्थानों पर बड़ी कार्रवाई

Dehradun Uttarakhand






Consulting Editor: Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून(Big News Today)। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखते हुए देहरादून एवं ऋषिकेश में दो स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की।


देहरादून के लेखक गांव-थानों मार्ग पर बिना स्वीकृति कराए जा रहे एक अवैध व्यावसायिक निर्माण को प्राधिकरण की टीम ने सील किया। इसके उपरांत ऋषिकेश के भरत विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे एक अन्य अवैध निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।


एमडीडीए द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। बिना स्वीकृति निर्माण की शिकायत प्राप्त होने अथवा निरीक्षण के दौरान नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित स्थलों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अवैध निर्माणों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *