Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

लोक भवन में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित

Dehradun Uttarakhand






Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून 27 जुलाई (Big news today)। सोमवार को हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के तत्वावधान में लोक भवन में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोक भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की समग्र जांच, परामर्श तथा आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल सुनिश्चित करना था।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं रोगियों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों से भी संवाद कर उनके अनुभव जाने और चिकित्सकीय व्यवस्था की सराहना की।

शिविर में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय संबद्ध राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के मेडिसन, सर्जन, नाक, कान, गला, स्त्रीरोग एवं प्रसूती, चर्मरोग, बालरोग, पैथोलॉजी, दन्त रोग, हड्डी रोग, तथा नेत्र रोग विशेषज्ञताओं के कुल 18 विशेषज्ञों द्वारा विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में अत्याधुनिक एण्डोस्कोपी मशीन, एक्स-रे मशीन, मैमोग्राफी मशीन, पैप स्मीयर, आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 335 मरीजों का परामर्श किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ‘‘स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही अच्छे जीवन की आधारशिला है। लोक भवन परिवार का उत्तम स्वास्थ्य मेरी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जब कार्मिक एवं उनके परिजन स्वस्थ होंगे, तभी वे पूरी क्षमता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।’’ राज्यपाल ने शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विशेषज्ञता एवं समर्पण से लोक भवन परिवार को अत्यंत लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के नियमित स्वास्थ्य शिविरों, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श सत्रों एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे समय पर रोगों की पहचान एवं उपचार सुनिश्चित हो सके और लोक भवन परिवार निरोग एवं सशक्त बना रहे।

इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी, हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. भानु दुग्गल, लोक भवन के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर त्यागी, डॉ. ए.के. सिंह, डीन डॉ. संजय गौड़, सह डीन डॉ. अमित कुमार सिंह, ओएसडी (रिसर्च एवं लर्निंग) डॉ. पंकज कुमार सिंह, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के प्राचार्य डॉ. सी.एम.एस. रावत, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून की प्राचार्य डॉ. गीता जैन, मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *