Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

’’उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’’ वाली कहावत कर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है भाजपा सरकारेंः गणेश गोदियाल

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


Consulting Editor: Mo Faheem 'Tanha'

देहरादून, 22 जुलाई। (By: Neha Goyal): भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के घेराव के विरोध में आज कांग्रेस ने भी जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर कूच किया। हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ के जवानों के साथ भाजपा पोषित गुंडा तत्वों ने जन्तर-मन्तर औन्दोलन के छात्र-छात्राओं और युवाओं पर बर्बरता दिखाई तथा इसका विरोध करने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस नेताओं के साथ अभद्रता की उससे साबित हो गया है कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का प्रयास कर रही है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए इस प्रकार की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा यदि विपक्ष को डराने या दबाने का प्रयास करेगी तो कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से उसका डटकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रताड़ना से पीछे हटने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि उल्टा चोर कोतवाली को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए सत्ताधारी दल का प्रदेश अध्यक्ष होने और प्रदेश में कानून व्यवस्था व शांति बनाये रखने की जिम्मेदारी होने के बावजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से गैर जिम्मेदाराना कार्य करवा कर पूरे प्रदेश का माहौल खराब करने की चेष्टा कर रहे हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की इस हरकत से साबित हो गया है कि मोदी सरकार ही नहीं पूरी भाजपा युवाओं, छात्रों की विरोधी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी तादात को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के महानगर कार्यालय में मुट्ठी भर इकट्ठा हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ते हुए उनके कार्यालय तक वापस पहुंचा दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्रवान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एकत्र हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भाजपा कार्यालय तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इस दौरान कुछ समय तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई, हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और चेतावनी दी कि यदि विपक्ष के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो प्रदेशभर में व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री गोदावरी थापली, सुरेन्द्र रांगड़, नवीन जोशी, अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, राजेश चमोली, सुजाता पॉल, शीशपाल बिष्ट, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजेश चमोली, डॉ0 प्रदीप जोशी, बब्बन सती, अमरजीत सिंह, विजयप्रताप मल्ल, जगदीश धीमान, सुशील डोभाल, संजय कनौजिया, कद्दू शामिल हुए।

इनके साथ ही अल्पसंख्यक अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, एससी अध्यक्ष मदन लाल, आशीष नौटियाल, सी.पी. सिंह, मोहन काला, उपेन्द्र थापली, सोनिया आनन्द, यशपाल चौहान, विनीत भट्ट, अंकुर रौथाण, कुंवर सजवाण, टीटू त्यागी, सूरत सिंह नेगी, मंजू त्रिपाठी, विकास नेगी, पिया थापा, अनूप कपूर, अखिलेश उनियाल, रॉबिन त्यागी, मोहन खत्री, पूनम कंडारी, विरेन्द्र पंवार, सुलेमान अली, नजमा खान, आशा शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, रेखा ढींगरा, पूनम सिंह, शोभा बडोनी, अनीता सकलानी, संगीता गुप्ता, सबिता सोनकर, एतात खान, मुकीम अहमद, ललित भद्री, मोहन खत्री, सुमेन्द्र बोहरा, विनोद कुमार, प्रीतम आर्य, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी भी शामिल रहे।

इनके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अनुराधा तिवारी, रितेश क्षेत्री, तेलू राम प्रधान, लाखीराम बिजलवाण, स्वाति नेगी, सत्येन्द्र पंवार, अनूप सक्सेना, संजय उनियाल, सुनील थपलियाल, करतार नेगी, आनन्द पुडीर, देवेन्द्र रावत, महेश जोशी, सुनीता प्रकाश, अर्जुन गहरवार, मंजू चौहान, गगन छाछर, सचिन टिचकुले, मदन कोहली, गुलशेर मुन्ना, अनिल बसनेत, सावित्री थापा, आदर्श सूद, रितेश क्षेत्री, मदन कोहली, मोहम्मद फैजल, शरीफ बेग नरेशानन्द नौटियाल, हुकम सिंह कठैत, निधि नेगी, रेहाना परवीन, मनवर सिंह, नन्द किशोर नौटियाल, दीपक मनवाल, आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *