Consulting Editor: Mo Faheem 'Tanha'
देहरादून (Big news today)। कांग्रेस नेता अमर मेहता के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा इस कठिन समय में परिवार का ढांढस बंधाया।
स्वर्गीय अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के एक निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन की सेवा करते रहे। गुरुवार की रात को राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज के आयोजन के लिए मंच तैयार करने के दौरान अमर सिंह मेहता के ऊपर लोहे के पिलर गिर गया था, जिससे गंभीर घायल होने के बाद उनका निधन हो गया। राहुल गांधी का कहना है कि उनका असामयिक निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना एवं मजबूती से खड़ा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।



