Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक, राहुल गांधी के कार्यक्रम के प्रति भारी उत्साह”: राजीव महर्षि

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


देहरादून 16 जुलाई, (Big News Today): राहुल गांधी के देहरादून में ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं तथा कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एवं मनोज यादव, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डाॅ0 हरक सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने स्वयं मोर्चा संभाला हुआ है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैंन राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की देखरेख में देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम के भव्य आयोजन हेतु तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम के प्रति कॉंग्रेस में भारी उत्साह देखने को मिला है विषेशकर युवा वर्ग राहुल गांधी के विचारों को सुनने के लिए उत्साहित है।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून में छात्र-छात्राओं से खुले मंच पर संवाद करेंगे तथा उसी मंच से युवा नौजवान एवं छात्र हितों की लड़ाई लड़ने का आह्रवान करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों की नाकामी का सबसे अधिक खामियाजा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे देश के युवा एवं बेरोजगार नौजवान वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। वर्षों पढ़ाई और मेहनत करने के बावजूद उन्हें इसका प्रतिफल नहीं मिल पा रहा है तथा युवा आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की इस पीड़ा को राहुल गांधी जी ने समझा है तथा उनकी लड़ाई लड़ने का बीडा उठाया है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकारों के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में जो भी प्रतियोगी परीक्षायें हुई हैं उन सभी में युवा नौजवानों के साथ छलावा किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होते जा रहे हैं तथा नीट परीक्षा के बाद तैयारी में अपने कई साल बरबाद कर चुके छात्र आत्म हत्या कर रहे हैं उससे यह भी साबित हो गया है कि भाजपा सरकार को देश के भविष्य कहे जाने वाले युवा वर्ग के हितों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के नौजवानों की पीडा को समझा है इसी के तहत उन्होंने देशभर के युवाओं से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है तथा कोटा के बाद अब देहरादून में 17 जुलाई को इसका आगाज करने जा रहे हैं।

मीडिया कमेटी प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि भाजपा सरकार की अडंगेबाजी के बावजूद पार्टी स्तर पर ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने हेतु तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होने कहा कि ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम मे प्रदेश के कोने-कोने से छात्र, युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करने पहुंचेंगे तथा राज्य की भाजपा सरकार की विदाई की तारीख तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *