Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तरकाशी सिल्क्यारा टनल बड़ा हादसा : श्रमिक की मौत

Dehradun Uttarakhand






Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

उत्तरकाशी(Big news today)। सिल्क्यारा टनल में हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का ब्लॉक गिरने से कार्मिक की जान गई, डीएम ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया। उत्तरकाशी सिल्क्यारा टनल में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया बड़कोट साइड से करीब 900 मीटर अंदर शॉटक्रीट लाइनिंग का ब्लॉक गिरने से झारखंड निवासी 21 वर्षीय एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जांच एन एचआई डी सी एल द्वारा की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद होगी। सिल्क्यारा टनल घटना के बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर उपजिलाधिकारी (बड़कोट) बृजेश तिवारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने एचआईडीसीएल अधिकारियों, कार्मिकों एवं श्रमिकों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच एवं सभी आवश्यक तथ्यों का संकलन किया जा रहा है। पुलिस एवं संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *