Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पूर्व विधायकों ने सीएम धामी से की मुलाकात, फोटो देखकर कॉंग्रेस के खड़े हुए कान

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


Consulting Editor: M. Faheem 'Tanha'

देहरादून, (Big News Today): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफल कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे करते हुए अबतक के सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का रिकॉर्ड भी पिछले दिनों तोड़ दिया हैI इस उपलब्धी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को पार्टी या सत्तापक्ष से ही नहीं बल्कि अन्य विभिन्न वर्गों के लोग भी बधाई और शुभकामनायें दे रहे हैंI शनिवार को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कई पूर्व विधायक पहुंचे और शुभकामनायें दीI मुख्यमंत्री से भेंट का फोटो सूचना विभाग ने सामन्यतः जारी किया तो कॉंग्रेसियो के कान खड़े हो गए और फुसफुसाहट शुरू हो गई क्योंकि फोटो में कॉंग्रेस के 2 पूर्व विधायक भी मौजूद थे।

https://www.amazon.in/BEST4U-TOYS-Girlfriend-Birthday-Valentine/dp/B0DTC17NGX?content-id=amzn1.sym.6748dafd-1857-4dd2-9058-aab807cb526e%3Aamzn1.sym.6748dafd-1857-4dd2-9058-aab807cb526e&crid=2FS2VXIDM7MD3&cv_ct_cx=kids%2Btoys&keywords=kids%2Btoys&pd_rd_i=B0DTC17NGX&pd_rd_r=44289bd3-8793-4cdf-9be2-038eb11c9478&pd_rd_w=ux2jH&pd_rd_wg=Yyy6w&pf_rd_p=6748dafd-1857-4dd2-9058-aab807cb526e&pf_rd_r=YPR2TEYDA8P0BS0GA8NY&qid=1780986466&s=luggage&sbo=RZvfv%2F%2FHxDF%2BO5021pAnSA%3D%3D&sprefix=kids%2Btoys%2Cluggage%2C373&sr=1-4-2907eac4-8056-42c7-8014-fdf7bd4c5395-spons&aref=ogPCUdsZCL&sp_csd=d2lkZ2V0TmFtZT1zcF9zZWFyY2hfdGhlbWF0aWNfYnRm&th=1&linkCode=ll2&tag=udgaarmediast-21&linkId=2d51db6307230a9aabdb32988094e982&ref_=as_li_ss_tl

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व विधायकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

https://www.amazon.in/Mirada-Glittery-Husky-Stuffed-Animal/dp/B0F5MC3G7C?crid=2FS2VXIDM7MD3&dib=eyJ2IjoiMSJ9.MPXzHNVTtz9DS21EKj3PUgTDNMJKqpvnM_Kr53-C2VihnTjBDRf8K6sE6OTEVojkGE-lhBbpf3RSqau5goXDRXf0jyOQLeOA89t6utQ8spwOdvRyePZZ4D4KQyVTP2iMOgUV50Qi_vbq8bFAu51pVswLw_mHGxidFqO53xVon3fNFdyoyvJs7WeJ37OgtPfwzL4FaiAaMxWSJIcKAwF1rI-hqJNKIKB8LEiiIAicGTEKdsKH2zr4nnpypgXZOOgQU3s6-KC9sfd41hb92FEkQ5Q4iW4BNHrbmonYC2Th4P4.x7Xn-jlsAUmJHxCsClmiEn_NMYgaLzUEM9CiqKiHv3k&dib_tag=se&keywords=kids+toys&qid=1780986466&s=luggage&sprefix=kids+toys%2Cluggage%2C373&sr=1-33&linkCode=ll2&tag=udgaarmediast-21&linkId=0f1c97b6eeacb5d111afa24f1bd34a18&ref_=as_li_ss_tl

पूर्व विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य ने विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास एवं आमजन के हितों को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनहितकारी निर्णय लिए गए हैं, जिनका व्यापक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

https://www.amazon.in/Toy-Imagine-Inflatable-Toddlers-Punching/dp/B09ZYG7LT6?crid=2FS2VXIDM7MD3&dib=eyJ2IjoiMSJ9.MPXzHNVTtz9DS21EKj3PUgTDNMJKqpvnM_Kr53-C2VihnTjBDRf8K6sE6OTEVojkGE-lhBbpf3RSqau5goXDRXf0jyOQLeOA89t6utQ8spwOdvRyePZZ4D4KQyVTP2iMOgUV50Qi_vbq8bFAu51pVswLw_mHGxidFqO53xVon3fNFdyoyvJs7WeJ37OgtPfwzL4FaiAaMxWSJIcKAwF1rI-hqJNKIKB8LEiiIAicGTEKdsKH2zr4nnpypgXZOOgQU3s6-KC9sfd41hb92FEkQ5Q4iW4BNHrbmonYC2Th4P4.x7Xn-jlsAUmJHxCsClmiEn_NMYgaLzUEM9CiqKiHv3k&dib_tag=se&keywords=kids+toys&qid=1780986466&s=luggage&sprefix=kids+toys%2Cluggage%2C373&sr=1-10&linkCode=ll2&tag=udgaarmediast-21&linkId=89191058781e53401bfe83483172d710&ref_=as_li_ss_tl

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का अनुभव और मार्गदर्शन राज्य के विकास की दिशा में सदैव महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा उत्तराखण्ड को विकास के नए आयामों तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायकों ने राज्य के समग्र विकास, जनकल्याण एवं सुशासन के क्षेत्र में बीते वर्षों में हुई प्रमुख उपलब्धियों के लिए भी मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी नेतृत्व की सराहना की।

मुख्यमंत्री से पूर्व विधायकों काशी सिंह ऐरी, दिनेश अग्रवाल, देशराज कर्णवाल, लाखीराम जोशी, पुष्पेश त्रिपाठी, धन सिंह नेगी, केदार सिंह रावत, विजया बड़थ्वाल, सुरेश चंद्र आर्य के साथ ही कॉंग्रेस से पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और राजपुर रोड से कॉंग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ने भी भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *