Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान और तेज

Dehradun Uttarakhand






 देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान को और तेज करते हुए ऋषिकेश एवं देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई की। एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने सबसे पहले ऋषिकेश क्षेत्र स्थित निर्मल ब्लॉक-बी, द गंगाज के निकट बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे एक बड़े निर्माण का निरीक्षण किया। जांच में निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित भवन को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।


इसके उपरांत प्राधिकरण की टीम ने राजपुर, जाखन, पुरकुल, डीआईटी मालसी तथा आसपास के क्षेत्रों में निर्माणाधीन भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वीकृत मानचित्रों एवं वास्तविक निर्माण कार्यों का मिलान किया गया। कई स्थानों पर निर्माणकर्ताओं को आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, जबकि स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *