Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग में शरारती तत्वों का उत्पात

Dehradun Uttarakhand


Consulting Editor: Mo Faheem 'Tanha'

देहरादूनI ( #BigNewstoday ): दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग में बीती रोज शरारती तत्वों ने खूब उत्पात मचाया है. बताया जा रहा है कि कई घंटे तक चोर शौचालयों के अंदर तोड़फोड़ और चोरी करते रहे. चोरों ने शौचालय के अंदर घुसकर वॉश बेसिन के ऊपर लगाई गई नलों की टोंटियां और शीशे तक नहीं छोड़े.


दून अस्पताल के महिला शौचालय में तोड़फोड़ और चोरी: दून अस्पताल की नई ओपीडी बिल्डिंग बी ब्लॉक के दूसरे फ्लोर के शौचालय में हुई तोडफ़ोड़ की भनक तक सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगी. इस मामले का खुलासा सुबह के वक्त हुआ जब ओपीडी के लिए कर्मचारी अस्पताल आए. यहां बिल्डिंग में महिला शौचालय के कई वॉश बेसिन टूटे पड़े थे.


 दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ वरुण मित्तल ने जानकारी दी कि इस मामले में पुलिस को शिकायत दी जा रही है. हमने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. आने वाले लोगों से भी अपील की जा रही है कि सरकारी संपत्ति को इस तरह से नुकसान न पहुंचाएं. साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने जांच बैठा दी है.

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सुरक्षा कर्मियों की जवाबदेही तय की गई है. डॉ मित्तल ने बताया कि अस्पताल प्रशासन इस बात की भी बारीकी से जांच कर रहा है, कि शौचालय में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले मरीज थे, या फिर कोई नशा करके शौचालय में घुसा था. इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि शौचालय में घुसकर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ करने के साथ ही कुछ सामान भी चोरी किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *